सैलून हत्याकांड का आरोपी किशोर अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना भांवरकोल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पखनपुरा में नाई की दुकान पर बाल काटने के विवाद में  नाई आमिर द्वारा एक बालक पर कैची से हमला कर हत्या करने के जूर्म में किशोर अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    उल्लेखनीय है कि गत छब्बीस अगस्त को  पखनपुरा में बाल कटवाने के विवाद में नाई आमिर द्वारा एक बालक पर कैची से हमला कर दिया गया था जिससे उस बालक वारिस की मृत्यु हो गयी थी। इसके सम्बन्ध में थाना भांवरकोल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस हत्यारोपी की सुरागरसी में लगी थी। आज शनिवार को थानाध्यक्ष हरिनरायन शुक्ला मय हमराही द्वारा  किशोर अपचारी आमिर सुलेमानी उर्फ गाठा पुत्र सुल्तान सुलेमानी ग्राम पखनपुरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को पतालगंगा चट्टी से समय सुबह सवा सात बजे गिरफ्तार किया गया।
     उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कैंची को उसके सैलून के पीछे बसवाड़ी से बरामद किया गया।
   पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया। 

Views: 90

Leave a Reply