ऑनलाइन रोजगार मेला कल

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर में पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश के क्रम में कल 24 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
    जिला राजगार सहायता अधिकारी ए.के. प्रजापति ने बताया कि प्रवासी श्रमिक व सभी इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल- sewayojan.up.nic.in  पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपना आवेदन कर सकते हैं। कम्पनी/नियोजक द्वारा रिक्ति विवरण सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिए है, कम्पनियों के द्वारा उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों से दूरभाष के माध्यम से साक्षात्कार/चयन करेंगे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply