पंचाग व राशिफल – 23 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 23 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  प्रतिपदा 16:35 तक
नक्षत्र  शतभिषा 19:21 तक
करण कौवाला तैतिल16:35 तक 28:14 तक
वार  सोमवार
योग अतिगंदा 08:32 तक
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 18:25
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल  07:34 − 09:10
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:48


राशिफल
मेष
पुराना पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे। छात्रों को परिश्रम की आवश्यकता है। घमंड को अपने उपर हावी न होने दें।

वृषभ
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आप जो सोचते हैं उस पर ध्यान देकर अमल करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि क्रय करने में पूंजी खर्च करनी होगी।

मिथुन
क्या करूं, क्या न करूं इस स्थिति से बाहर निकलें।शांति से सोच समझकर फैसले लें। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से भेंट से मन प्रसन्न होगा।

कर्क
अपने भोजन पर नियंत्रण रखें। पेट की समस्या हो सकती है। दूसरों का बुरा सोचने से बचें। मनोयोग से अपने कार्य को पूरा करें। सफलता के योग हैं।

सिंह
कार्यों को समय रहते पूरा करिये। समय बर्बाद न करें। सोच विचार कर कोई निर्णय लें।दूसरों की सीख से अपना नुकसान कर लेंगे।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या
कार्य की अधिकता से आवश्यक कार्य भी पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। दान धर्म  से मन को शांति मिलेगी।

तुला
अपने चतुराई से कार्य पूर्ण कर लेंगे। अच्छे कार्य से मान सम्मान होगा। खिलाड़ियों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृश्चिक
समय शुभ फलकारी है। वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु
अपने अधिकारों के गलत प्रयोग से बचें अन्यथा हानि सम्भव है।संतान के विवाह की चिंता होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है।

मकर
कार्य विस्तार की योजना सफल होगी। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। व्यर्थ की चिंता त्याग दें। घर गृहस्थी के लिए समय अनुकूल है। समय रहते पूजी निवेश कर लें,लाभ होगा।

कुम्भ
आप के व्यवहार से लोग खुश होंगे। जीवन में आगे बढ़ने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवार से भेंट होगी। अचानक खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ेंगे।

मीन
आम होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें । आत्मविश्वास की कमी से गलत फैसले लेने से बचें। मन में चल रही कई दुविधाएं तनाव पैदा कर रही हैं।

Visits: 164

Leave a Reply