पंचाग व राशिफल – 21 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 21 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  चतुर्दशी 19:03 तक
नक्षत्र  श्रावण 20:16 तक
करण गारा वणिजा 07:54 तक 19:03 तक
वार शनिवार
योग सौभाग्य 12:54 तक
सूर्योदय 05: 32
सूर्यास्त 18:27
चंद्रमा  मकर राशि में
राहुकाल 09:10 − 10:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:49


राशिफल
मेष
आलस्य छोड़कर समय पर काम करना सीखें।
परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत होगा।अनावश्यक व्यय से बजट प्रभावित हो सकता है।

वृषभ
आज आकस्मिक लाभ के योग हैं। अपनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम की सम्भावना है।

मिथुन
आज कार्य कार्य के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन अनुकूल है।

कर्क
आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने के योग नहीं हैं।थकान और तनाव रहेगा।व्यर्थ दूसरों के मामले से दूर रहें।

सिंह
किसी भी कार्य को सोच विचार कर ही करें।
मांगलिक आयोजन की रुपरेखा में परिवर्तन के योग हैं। कार्यो के लाभदायक परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या
आज आलस्य त्यागें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर अपनी सक्रियता बनाये रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

तुला
आज पदोन्नति के योग हैं। समाज के श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए हितकारी रहेंगे। कार्य में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

वृश्चिक
जिसे आप बेकार समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहायक होगा। यात्रा का योग है। सतर्क रहें। आज संपत्ति संबंधी विवाद के बढ़ने की सम्भावना है।

धनु
समाज के कुछ लोग आप के कार्यो से असंतुष्ट रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि से बचें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

मकर
आज दिनचर्या में बदलाव होगा। आपके निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।

कुम्भ
आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परोपकार व धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक होगी।

मीन
आज किसी शुभचिंतक से भेंट होने से आत्मबल मजबूत होगा।दिन अनुकूल नहीं होगा। संतान के आजीविका संबंधी समस्या का निदान होगा।

Views: 130

Leave a Reply