पंचाग व राशिफल – 19 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 19 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 22:54 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 22:35 तक
करण बावा बालवा12:00 तक22:54 तक
वार  गुरुवार
योग प्रीति 18:16 तक
सूर्योदय 05:31
सूर्यास्त 18:29
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 14:01 − 15:38
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:49

राशिफल
मेष
अपने अधिकार और मेहनत से अपने काम को पूरा कर लेंगे। सावधान रहें अपनों से धोखा मिल सकता है। स्वविवेक से हर समस्या का समाधान संभव है।

वृषभ
आपका कार्य कम समय में ही पूर्ण हो जायेगा।अपनी महत्ता को स्वीकार करते हुए श्रेष्ठजनों से  सम्पर्क बढ़ायें। निर्णय समय पर लेने से ही लाभ मिलेगा।

मिथुन
पूर्व के किए गए कार्यों के लाभदायक फल मिलेंगे। परिवारिक चिंता बनी रहेगी।आज किसी नयी योजना का लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क
आज उपहार मिलने के योग हैं। कार्यक्षमता का विकास होगा। व्यक्तिगत समस्या स्वयं के प्रयासों से हल होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें और मेहनत से कार्य पूर्ण करें।

सिंह
किसी भी कार्य को खुब सोच समझकर ही करें। अपनों को नाराज करने से बचें। सतर्कता से काम को अपनी योजना के अनुसार करें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संबंधों का लाभ उठायें। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  लापरवाही से बचें। कार्यों को टालने से बचें।

तुला
आज मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बजट बिगड़ सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक
कार्य की अधिकता से तनाव और थकान होगी। लाभ में रुकावट होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन के बावजूद अपने घर परिवार को भी  समय दें।

धनु
कई दिनों से सोचे अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो सकते हैं।वाणी में नम्रता रखें। आपके प्रभाव से शत्रु पराजित होंगे। यात्रा में अपने सामान की सुरक्षा करें।

मकर
कुसंगति से बचें। कार्यों में उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी वस्तु को पाने की इच्छा रहेगी। जीवनसाथी पर क्रोध न करें।

कुम्भ
अपने वादों को पूरा करने का समय है। यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह में वृद्धि होगी। आय के स्थायी स्रोत मिलने के योग हैं।

मीन
व्यवसाय में कार्य विस्तार होगा। सन्तान से अनुकूल समाचार मिल सकते हैं। जरूरतमन्द पर ध्यान देने से लाभ होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Views: 103

Leave a Reply