तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बदले कार्य क्षेत्र

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के तीन आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है।


अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक, लखनऊ द्वारा जारी सूची के अनुसार, गाजियाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक अमित पाठक को अब पुलिस उप महानिरीक्षक, डीजीपी मुख्यालय बनाया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद पवन कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के पद पर तैनाती दी गयी है।
     इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक ए.टी.एस. लखनऊ बबलू कुमार को अब मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। देखें स्थानांतरण सूची…..।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply