पंचाग व राशिफल – 17 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 17 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  दशमी 27:20 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा 25:28 तक
करण तैतिल गारा16:27 तक 27:20 तक 
वार   मंगलवार  
योग  वैधृति 23:53 तक
सूर्योदय 05:30
सूर्यास्त 18:31 
चंद्रमा वृश्चिक राशि में   
राहुकाल 15:39 − 17:16     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:58 − 12:50



राशिफल
मेष
आज अचानक दिनचर्या में परिवर्तन से निजी कार्य बाधित होंगे। व्यवसायिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। घर में कार्य करने वालों पर ध्यान रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ
आत्मविश्वास के कारण आप प्रगति करेंगे। आज धन मिलने के योग हैं। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पारिवार में हंसी खुशी का मिहौल रहेगा। सुख के बीच मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन
नए व्यवसाय में निवेश करने में लाभ के योग हैं। आज वुद्धिजीवियों के साथ रहकर सीखने का अवसर प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

कर्क
व्यवसायिक विकास की नयी योजना बन सकती है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। काफी परिश्रम के बाद ही निजी जीवन में सफलता की संभावना है। आप पारिवारिक संबंधो के प्रति सचेष्ट रहें।

सिंह
सोच- विचारकर लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे।नौकरी में बदलाव के लिए असमंजस बना रहेगा।
संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। साहित्य क्षेत्र में रुचि रहेगी।

कन्या
आप संकुचित मानसिकता को बदलें और अपनों से प्रतिस्पर्धा न करें। न्यायायिक विवाद पक्ष में हल होने की सम्भावना है। समय को समझकर  उसका सदुपयोग करें और गलत संगत भी बदलें।

तुला
समय पर काम की अपूर्णता से मन में तनाव रहेगा। व्यापार के लिए नयी योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार और कलात्मक कार्यों का परिणाम मिलेगा। जीवन साथी की भावनाओं का रखें।

वृश्चिक
न्यायालयीय कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। व्यवसाय में आज मंदी रहेगी। मानसिक तनाव में रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से तनाव होगा।

धनु
आज का दिन अनुकूल है। कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ रहेगी।

मकर
आज कार्य में उन्नति सम्भव है। नवीन योजनाएं बनेंगी। परिजनों से सहयोग व समर्थन मिलेगा।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। किसी भी कार्य को सोच समझकर ही करें।

कुंभ
आज लाभदायक सौदे होने से आत्मबल बढ़ेगा। आज साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी प्रशंसा होगी। धर्म शास्त्रों में अभिरुचि बढ़ेगी।

मीन
आज आप विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। कार्य में परेशानियों का समाधान होगा। उधारी का पैसा चुकाने के लिए परेशान रहेंगे। दूसरों से सतर्क रहें।

Visits: 103

Leave a Reply