पंचाग व राशिफल – 12 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 12 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 15:23 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 08:47 तक
करण विष्टि बावा 15:23 तक26:34 तक 
वार गुरुवार  
योग सिद्ध 16:02 तक
सूर्योदय 05:28 
सूर्यास्त 18:35  
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 14:03 − 15:42     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:59 − 12:51







राशिफल
मेष
आज कार्य में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सहयोगियों से तनाव मिल सकता है। अपनी निजी बातों को सार्वजनिक करने से बचें।

वृषभ
आप आज अपनों की कुटिलता के शिकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। बुजुर्गो की भावनाओं को समझकर काम करें।

मिथुन
पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कार्य क्षेत्र में तरक्की की संभावनाएं रहेंगी। हिम्मत के साथ परेशानियों का सामना करने से वह आसानी से सुलझ सकती है।

कर्क
पुराने पारिवारिक विवाद सुलझने के योग हैं। रुका धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। सामूहिक कार्यों में अन्य लोगों की सलाह को भी तजब्बो दें।

सिंह
आप जो भी कार्य करें सोच समझकर ही करें।कार्यों की व्यस्तता के बावजूद परिवार पर भी ध्यान दें,उन्हें आपकी जरूरत है। उधार देने से बचें। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या
अपने व्यवहार से अधिकारियों के विश्वासपात्र रहेंगे। नवीन योजनाओं पर खर्च होगा। पुराने मामले हल होने से राहत मिलेगी। तनाव होने से सही निर्णय नहीं ले पायेंगे।

तुला
आपके अपने लोग ही पीठ पीछे आपकी बुराई में लिप्त हैं। साझेदारी में मनमुटाव हो सकता है, टकराव टालने की कोशिश लाभदायक होगी। व्यवहार में नरमी रखें। नई योजना के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक
आप की मनमाने व्यवहार और लापरवाही से कार्यों में गतिरोध आ सकता है। राजकीय मामले अनुकूल हो सकते हैं। नम्र व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

धनु
आज अधूरे कार्य पूरे होंगे। बेरोजगारों को कार्य मिलने के योग हैं। युवाओं को अध्ययन के लिए
दूर जाना हो सकता है। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं।

मकर
आपको वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। कार्य रुकने से तनाव रहेगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कुम्भ
दिन का आरम्भ मंगलमय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन
आत्मविश्वास पर भरोसा रखें। स्वविवेक से सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। परिश्रम से कठिन काम भी पूरे होंगे। दूसरों पर दोष मढ़ने के स्थान पर अपनी कमियों पर फोकस करें।

Visits: 197

Leave a Reply