दहेज हत्याभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के अभियुक्त गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
    बताया गया कि थाना खानपुर पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त रामबदन पुत्र सहदेव निवासी ग्राम धमवल थाना खानपुर गाजीपुर को सुबह तेलियानी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय भेंज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह व आरक्षी संदीप कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
 
 


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply