पंचांग व राशिफल – 10 अगस्त 2021
पंचांग व राशिफल – 10 अगस्त 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 18:03 तक
नक्षत्र मघा 09:47 तक
करण बालवा कौवाला 06:34 तक18:03 तक
वार मंगलवार
योग परिघा 20:19 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 18:36
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 15:43 − 17:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:52
राशिफल
मेष
आज व्यवसायिक स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए अनावश्यक सोच विचार न करें। पारिवारिक सुख में कमी के योग हैं। यात्रा में सतर्क रहें।
वृषभ
सतर्क रहें,कार्यस्थल पर धोखा मिल सकता है। मान सम्मान के साथ धन प्राप्ति के योग हैं। दूसरों के साथ अच्छा करने के बावजूद आप के साथ गलत होता है। हर कार्य को सोच समझकर ही करें।
मिथुन
व्यवसाय अच्छा चलेगा। समस्या का हल निकलेगा।उधारी का पैसा मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव होगा। ईश्वर पर भरोसा के साथ काम करते रहें।
कर्क
समय के साथ सोचे कार्य पूरे होंगे। आपके कार्यों से लोग प्रसन्न रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। आप की जीवन में परिवर्तन के योग हैं।अपनी वाणी नम्र बनाये रखें।
सिंह
व्यवसाय में आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों से पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता के योग हैं। आपके सम्पर्की व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है।
कन्या
निर्माण कार्यों में गति रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रत्येक व्यक्ति को सामने राज न बताये अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में अनुकूल स्थिति बनेगी।
तुला
व्यवसाय वृद्धि के योग हैं। अपने कर्तव्य से विमुख न हों।आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें। परिवार के शुभ कार्यों में आप का सराहनीय योग रहेगा।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
परिवार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। समझदारी से रुके कार्य पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई निर्णय न लें। विवाद को सोच समझकर हल करें। विरोधियों से सतर्क रहें।
धनु
अपने कार्य को पूर्ण मनोयोग से करें ताकि समय से पूरा हो सके। सतर्क रहने से आर्थिक बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। संतान की प्रगति होगी। आलस्य छोड़कर कार्यों में गति लायें। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किए कार्यों से परेशानी हो सकती है। परिवार को समय दें। राजनीति में नया परिचय आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कुंभ
आज अचानक बड़ा व्यय हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की देखदेखी न करें।सोच समझकर ही कार्यों को करें।
मीन
व्यक्तिगत तनाव समाप्त होने के योग हैं। सुख के साधनों पर खर्च होगा। अनाज में निवेश करने से लाभ होगा। नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। माता पिता के व्यवहार से मन कुपित रहेगा।
Views: 8









