अवैध देशी शराब संग दो बिहारी तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना  पुलिस ने 180 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम के तहत जमानियां
पुलिस ने मगरखाई तिराहा थाना गहमर गाजीपुर के पास से अभियुक्त अवधेश चौधरी पुत्र अमीर चन्द्र चौधरी तथा बजरंगी चौधरी पुत्र स्व. दीनानाथ चौधरी निवासीगण सिकरौल थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार के पास से 180 शीशी देशी नाजायज शराब मात्रा 200 एम एल बरामद किया। इसके सम्बन्ध में थाना पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध  विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया।
     शराब तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह  चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर तथा आरक्षीगण इम्तियाज अली, अंकित सिंह, सुरेन्द्र कुमार मौर्या, विनोद कुमार सिंह तथा अरुण कुमार शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply