टोक्यो ओलंपिक-बजरंग पुनिया ने बढ़ाया देश का गौरव

टोक्यो ओलंपिक में भारत के बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर देश की झोली में एक पदक की सौगात दी है। बजरंग पुनिया ने कज़ाख़स्तान के दौलेत नियाज़बेकोव को 8-0 के भारी अंतर से हरा कर कांस्य पदक अपने नाम किया है।
     बताते चलें कि सेमीफ़ाइनल में बजरंग पुनिया अज़रबैजान के हाजी अलीयेव से 11-5 के अंक से पराजित होकर फ़ाइनल में पहुँचने से चूक गए थे।
    उल्लेखनीय है कि सत्ताइस वर्षीय फ्री स्टाइल पहलवान हरियाणा के जज्जर के खुदन के निवासी हैं जो भारतीय रेल में ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में 65 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में जापान के पहलवान को पटकनी देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Visits: 104

Leave a Reply