पंचाग व राशिफल – 07 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 07 अगस्त 2021


पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 19:07 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 08:11 तक
करण विष्टि सकुना06:53 तक19:07 तक 
वार शनिवार  
योग  सिद्धि 24:28 तक
सूर्योदय 05:25 
सूर्यास्त 18:39 
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 09:08 − 10:47     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53


राशिफल
मेष
व्यापार के अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कमजोर रहेगा। बूजुर्गों के स्वास्थ पर ध्यान रखें। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की परेशानी से तनाव रहेगा।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में बाधाएं आयेंगी और शत्रु बढ़ेंगे। आर्थिक मामले ठीक करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वाहन सुख व यात्रा की संभावना है। विवादों से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी गोपनीयता को  दूसरों पर प्रकट न करें, इससे हानि हो सकती है।कार्य पर ध्यान दें और समय व्यर्थ नष्ट न करें। मांगलिक उत्सव में शामिल होने के योग हैं।

कर्क
आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। राजनीति में  सतर्क रहें। विरोधी परास्त होंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति के योग हैं। अपनी वाणी में नम्रता बनाये रखें।

सिंह
आज आपके परिश्रम का फल मिलेगा। अवरोधित कार्य पूर्ण होने से खुशी होगी। बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।

कन्या
आज का दिन महत्वपूर्ण है। जीवन में आगे बढ़ने  का समय है,इसका उपयोग करें। आप के व्यवहार से लोग खुश होंगे। परिजनों से मुलाकात के योग हैं। समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है।

तुला
बैंक के सहयोग से व्यापार में विस्तार होने के योग हैं। पुराना उधारी का रुका पैसा मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। किसी अनजान पर विश्वास करने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज आपके अपने ही आपके विपरीत कार्य करेंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आमदनी बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज होगी। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु
नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। जोखिम के कार्यो से भरसक बचें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं अपनी सूझ-बूझ से दूर करें

मकर
संतान के कॅरियर में आ रहे उतार चढ़ाव से तनाव में रहेंगे। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

कुंभ
आज इच्छित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिचितों से भेंट होगी। पेट सम्बंधित परेशानी से बचने के लिए भोजन पर नियंत्रण आवश्यक है। जमीन जायदाद के कार्यों में परेशानी हो सकती है।

मीन
अपने प्रयासों से उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। आय से अधिक व्यय न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दूसरों से विवाद से बचें। अपनी बुरी आदतों को बदलें।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply