पंचांग व राशिफल -04 अगस्त 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 15:14 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 28:21 तक
करण बालवा कौवाला 15:14 तक 28:16 तक 
वार  बुधवार  
योग  व्याघात 24:43 तक
सूर्योदय 05:24  
सूर्यास्त 18:41 
चंद्रमा  वृषभ राशि में   
राहुकाल 12:26 − 14:06     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
आपसी विवाद से तनाव रहेगा। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहना हितकर होगा। परिजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व रहेगा। आर्थिक लाभ की सम्भवना है।

वृषभ
आप अन्य लोगों के कार्य में दखलंदाजी से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। आज पदोन्नति हो सकती है। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी।

मिथुन
प्रतिस्पर्धा से यश व मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य में दुस्साहस न करें। प्रेम प्रसंग से बचें अन्यथा उलझन में पड़ सकते हैं। कानूनी कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान से मदद मिलेगी।

कर्क
अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार का वातावरण सोहार्दपूर्ण रहेगा।

सिंह
आपके द्वारा लिए गए निर्णय कार्य की पूर्णता के लिए लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने का उचित समय है। बुरी आदतों से दूर रहें। कार्यस्थल पर बिना मांगे किसी को अपनी राय न दें।

कन्या
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज निजी संबंधों में फैसला लेना होगा। सतर्क रहें, कई दिनों से चल रहा विवाद आज बढ़ सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला
आज व्यवसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी भी काम को खुब सोच समझकर ही आरम्भ करें। आज अपनों से विवाद सम्भव है। व्यापारिक कार्ययोजना को अनावश्यक लोगों गुप्त रखना हितकर रहेगा।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के योग हैं। आज लाभ होगा। आज सामाजिक सम्मान मिलने के योग हैं। पारिवारिक कार्यों में शामिल होने से मान सम्मान मिलेगा।

धनु
आज विशेष लाभ के योग हैं।  समझदारी से सोच विचार कर ही कार्य आरम्भ करें। संतान की उन्नति होगी। परिजनों से अच्छे समाचार मिलेंगे। परिचितों के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर
आज व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रुके धन के मिलने के योग हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवारिक रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में संलग्नता बढ़ेगी।

कुंभ
आर्थिक चिंता के कारण मन में तनाव रहेगा। बाहर जाने की इच्छा बलवती रहेगी और शीघ्र पूरा होने की संभावना है। साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशानी रहेगी।

मीन
आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की सम्भावना ह। व्यापार में आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान रखें। क़ानूनी विवाद की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे।

Visits: 111

Leave a Reply