शीघ्र ही विद्यालयों में पहुंचेंगे छात्र, गाइडलाइंस होगी जारी

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आ रही कमी के बीच प्रदेश सरकार ने विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है।
     मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में टीम-9 की बैठक में सोमवार को निर्णय लिया है कि आगामी 16 अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षाओं को संचालित किया जायेगा। सरकार ने कक्षाओं में फिलहाल 50 प्रतिशत उपस्थिति की इजाजत दी है।
   बताया गया है कि एक सितंबर से उच्च शिक्षण संस्थानों को भी खोले जाने की उम्मीद है।  जल्द ही इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी की जायेगी। वहीं सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में पांच अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply