पंचांग व राशिफल – 02 अगस्त 2021

पंचांग व राशिफल – 02 अगस्त 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 10:28 तक
नक्षत्र कृत्तिका 22:41 तक
करण गारा वणिजा10:28 तक 23:44 तक 
वार   सोमवार  
योग  वृद्धि  23:00 तक
सूर्योदय 05:23
सूर्यास्त 18:43
चंद्रमा  वृषभ राशि में   
राहुकाल 17:27 − 19:07     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53

राशिफल
मेष
आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कार्य को सोच समझकर करें अन्यथा जल्दबाजी से हानि हो सकती है।पारिवार में खुशहाली रहेगी।

वृषभ
आज अचानक लाभ से मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। व्यापार के लिए धन लेना पड़ सकता है। सन्तान सुख रहेगा।

मिथुन
काफी समय के बाद व्यापार ठीक ढंग से पटरी पर चलेगा। परिवार से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बोलचाल में वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।

कर्क
कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारी पर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। परिवारिक समस्या की अनदेखी उचित नहीं है।

सिंह
आप के कार्य कम समय में पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यों से मान सम्मान मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।कार्य में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

कन्या
व्यापारिक कार्य की यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। अपने वाणी और व्यवहार में नम्रता लायें, लाभ होगा। वाहन, मकान आदि के प्रबल योग हैं।

तुला
आज व्यवसाय में नये अनुबंध लाभ देंगे। समय का सदुपयोग करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयास करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा।

वृश्चिक
दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

धनु
आज कार्यों में अवरोध आ सकता है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पर ध्यान दें। अपने व्यस्त समय में से परिवार को भी समय दें।

मकर
मनचाहे कार्य मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा से बचें।

मीन 
मन पसन्द कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ की संभावना है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। सावधान रहें।

Visits: 204

Leave a Reply