पंचाग व राशिफल – 01 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 01 अगस्त 2021


पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 07:57 तक
नक्षत्र भरणी 19:35 तक
करण कौवाला तैतिल07:57 तक21:12 तक 
वार   रविवार  
योग  गांदा 21:57 तक
सूर्योदय 05:22  
सूर्यास्त 18:43  
चंद्रमा मेष राशि में   
राहुकाल 17:27 − 19:07     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53


राशिफल
मेष
आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवेक से कार्य व निवेश करें। दिन शुभ रहेगा। विवाह हेतु किये प्रयास सफल रहेंगे। । धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी।

वृषभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। विवाद से बचें।किसी की जमानत दे कर जोखिम मोल न लें। भविष्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।पुरानी तकलीफ परेशान कर सकती है।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्य का आरम्भ लाभप्रद होगा। जीवन आध्यात्म की तरफ आकर्षित रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। रोजगार के अवसर प्रकार होंगे।

कर्क
समय के हिसाब से अपने कार्यों का विभाजन कर लें। विवाद और फालतू खर्च से बचें अन्यथा हानि उठाना पड़ सकता है। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न व तनाव में रहेगा।

सिंह
अपनी आदतों को बदलें। अपने काम के प्रति जो भी फैसला लें उस पर पूरी तरह कायम रहें। सन्तान से मतभेद हो सकता है। पुराना धन मिलने की उम्मीद है। यात्रा से लाभ होगा।

कन्या
कार्यस्थल में परिवर्तन की संभावना है। व्यवसाय में नई योजना प्रभावी होगी। अपने लोगों से मन की बात करना हितकर रहेगा। नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।

तुला
आज का दिन शुभ है। कार्य समय पर सम्पन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। परिवार में चल रहे विवाद के कारण तनावग्रस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी।

वृश्चिक
आज धन खर्च होने के प्रबल योग हैं। दूसरों के झंझटों में पड़ने से बचें। परिवारिक कार्यकर्मो में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु
आज आपको अपने ज्ञान को गति प्रदान करने का अवसर मिलेगा। सत्यता को परखना जरूरी है।किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। माता पिता से मनमुटाव हो सकता है।

मकर
आज दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभदायक होंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ
अपने व्यवहार को नम्र रखें। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन
कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा,वहां विवाद से बचें। चोट व चोरी आदि से हानि हो सकती है। निजी जीवन में तनाव रहेगा। वहीं निवेश में खतरा रहेगा।

Views: 15

Advertisements

Leave a Reply