पंचांग व राशिफल – 25 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 25 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास सावन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 05:50 तक
नक्षत्र श्रावण 11:13 तक
करण कौवाला तैतिल 05:50 तक 16:57 तक 
वार   रविवार  
योग  आयुष्मान 24:43 तक
सूर्योदय 05:19 
सूर्यास्त 18:47
चंद्रमा मकर राशि में   
राहुकाल 17:30 − 19:11     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54

राशिफल
मेष
आज समय शुभ है। नवीन अवसर प्राप्ति के लिए  समय अच्छा है। नए सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। बेमेल संबंधो से बचें अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है।

वृषभ
आज आपकी प्रगति का दिन है। आपका कार्य आपके अधिकारी को पसंद आयेगा। आपका काम सफल रहेगा। निवेश किये गये धन से आपको लाभ मिल सकता है। परिवार को भी समय दें।

मिथुन
आज किये गए नये काम में सफलता प्राप्त होगी।  नया विचार आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा।परिवार से जुड़े विषय पर ध्यान दें। उलझे हुए मामले सुलझने के योग हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें।

कर्क 
आज का दिन अच्छा नहीं होगा। पारिवारिक जीवन  में विवाद होने की प्रबल सम्भावना है।अपना दृष्टिकोण बदलकर मेहनत से काम करें।वाणी में नम्रता बनाये रखें।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की अहमियत समझकर पहले काम को पूरा करें। समझदारी से कार्य को पूरा करें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक समारोह उपस्थिति के योग हैं।

कन्या
आज घर के नवीनीकरण के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके किसी महत्वपूर्ण विचार को मान्यता मिलेगी। क्रोध और आवेश में आने से बचें। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। शीघ्रता में कोई गलत फैसला लेना हानिकारक हो सकता है।

तुला 
आज आप विवाद से बचें। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा मिल सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं पर चर्चा न करें। जहां तक संभव हो अपना समय अध्ययन में लगायें।
 
वृश्चिक
आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी नये कारोबार का प्लान बना सकते हैं। यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। करियर में सब कुछ अच्छा रहेगा। विनम्रता से आपको लाभ मिलेगा।

धनु
आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुदृढ़ता आयेगी।आपका ज्ञान लोगों को प्रभावित करेगा। रोजगार के नए अनुबंध मिल सकते हैं। सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। परिजन आपकी आर्थिक मदद कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर 
आपके हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। व्यवसाय में विरोधी आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। आपको परिजनों से सहायता मिलेगी। छोटी यात्रा का योग है।

कुंभ 
आज रिश्तों को महत्व देने का समय है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। आपको सबका साथ मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आप ऊर्जावान बने रहेंगे। रिश्तों में समरसता रहेगी।

मीन 
परिवार का माहौल आप पर नकारात्मक प्रभाव  डाल सकता है। वाणी में नम्रता रखें और सोच समझकर ही कोई निर्णय करें। अपना उत्तरदायित्व समझे और उसे पूरा करें। नये कार्य को आरम्भ करने का अच्छा समय है।

Views: 170

Leave a Reply