पंचाग व राशिफल – 17 जुलाई 2021

पंचाग व राशिफल – 17 जुलाई 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 26:39 तक
नक्षत्र चित्रा 25:25 तक
करण विष्टी बावा15:37 तक 26:39 तक
वार   शनिवार  
योग  शिव  07:15 तक
सूर्योदय 05:15  
सूर्यास्त 18:50 
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 09:02 − 10:44    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 1:59 − 12:54




राशिफल
मेष
आज दिन के आरम्भ में उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करने से लाभ होगा।

वृषभ
आज विवादित मामलों में लाभ के योग हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्य में आज उत्साह नहीं रहेगा। आज निजी बातें सामने आ सकती हैं।

मिथुन
आज सफलता के योग हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे। अपनी वाणी में नम्रता बनाये रखें।

कर्क
मन में सकारात्मक ऊर्जा जगाये रखें। नकारात्मक सोच को अपने पर हावी न होने दें। सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर हानि के योग है। स्वयं पर नियंत्रण बनाये रखें।

सिंह
आप अपने कार्य से खुश नहीं हैं। इन्तजार करें, समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवन साथी के व्यवहार से मनोबल बढ़ेगा। कर्ज लेने की स्थिति  बन सकती है।

कन्या
राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के प्रबल योग हैं। पैसों का लेन देन संभव है। खान पान पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ बिगड़ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा बनी रहेगी।

तुला
आज जमीन जायदाद के मसले निपटने के योग हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। परिचितों के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक
आज आपको अपने लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत के कारण नुकसान होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी।

धनु
कार्यस्थल पर आपको नापसंद करनेवाले लोग आज आप के कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

मकर
पिता के व्यवहार में अचानक आये परिवर्तन से चिंता बढ़ेगी। तनाव बढ़ सकता है। आपके अपने लोगों को आपकी जरूरत है। उन्हें समय दें।तनाव से बचने के लिए योग का सहारा लें।

कुंभ
आज अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। अपनी मानसिकता को बदलें। उन्नति में बाधा बनेंगी। आप कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।  सुखद यात्रा होगी।

मीन
संचित धन का निवेश लाभदायक होगा। यदि नौकरी बदलने का मन है तो किसी विशेष व्यक्ति की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

Visits: 118

Leave a Reply