गाय व अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा एक गाय व एक तमंचा 12बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
    अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर ने हमराहियों के साथ मठिया घाट के समीप से अभियुक्त राजेश राम पुत्र बीरबल राम निवासी ग्राम रहमतगंज बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर  को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक गाय व एक अवैध तमंचा 12  बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया।
     अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
     अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह,मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह तथा आरक्षी सुरेन्द्र कुमार मौर्या शामिल रहे।

Visits: 41

Leave a Reply