विद्युत खम्भे की छरकी में उतरे करेंट ने ली महिला की जान,पुत्री घायल

गाजीपुर। विद्युत खम्भे की छरकी में उतरे करेंट से जहां एक महिला की मौत हो गयी वहीं उसकी पुत्री करेंट की जद में आकर झुलस गयी।
      यह हदय विदारक घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में आज तड़के घटी।
    बताया गया है कि पैंतालीस वर्षिया सरोज देवी पत्नी रामप्रवेश यादव अपनी पुत्री प्रतिमा यादव 19वर्ष के साथ, धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगाने जा रही थी। वहां विद्युत खम्भे की लगायी गयी छरकी में करंट आ गया था। करंट की चपेट में आने से सरोज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। माता को बचाने में उसकी पुत्री भी काफी झुलस गयी। घायलावस्था में प्रतिमा को इलाज के लिए अस्पताल में मर्ती कराया गया है।
   मृतका के पति रामप्रवेश यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनछंपर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Visits: 234

Leave a Reply