पंचांग व राशिफल – 10 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 10 जुलाई 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़ 
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 06:45 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 24:56 तक
करण नागा किमस्तोगना
06:45 तक 19:17 तक 
वार   शनिवार  
योग  व्याघात  16:41 तक
सूर्योदय 05:12  
सूर्यास्त 18:51  
चंद्रमा मिथुन राशि में   
राहुकाल 09:00 − 10:43   
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:53

राशिफल
मेष
आज का दिन अनुकूल है। दुश्मन भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। परिवार को विवादों से दूर रखें।

वृषभ
आज का दिन सामान्य है। सोच के अनुरूप कार्य न होने से परेशानी हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। वरिष्ठों को  यथावत सम्मान दें,लाभ होगा।

मिथुन
आज का दिन प्रतिकूल है। स्वास्थ्य में परेशानी बनी रहेगी। दिन में में अशांति का वातावरण बनने का योग है। धन हानि व धोखे की सम्भावना है।पुराने रोग फिर से तकलीफ दे सकते हैं।

कर्क
आज का समय प्रतिकूल है।आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक तनाव व पीड़ा रहेगी। दिन चिंता में ही व्यतीत होगा।

सिंह
आज का दिन अनुकूल है। दिन का आरम्भ  आनंददायक रहेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी, लाभ की संभावना रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

कन्या
रूढ़वादिता को छोड़कर समय के साथ चलने में ही भलाई है। तनाव से मुक्ति और सुख शांति के लिए  स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। अपने आचार विचार में बदलाव करना होगा। लाभ के अवसर का उचित उपयोग करें।

तुला
अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। सजग और सतर्क रहें तथा सोच समझकर कार्य करें। दिन ठीक होगा। खर्च के योग हैं।

वृश्चिक
दिन अनुकूल है। वाहन सुख मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ रहेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर दृष्टि बनाये रखने की आवश्यकता है।

धनु
दिन की आरम्भ शुभ संकल्पों से होगा। भविष्य को लेकर परे न हों, शीघ्र ही समय परिवर्तित होगा। नए आवास के योग हैं। नए व्यवसाय में लाभ के योग कम हैं।  माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर
अपने कार्य करने के ढंग में सुधार कर लें। आज धनागमन के योग हैं। लाभ होगा। विवाद आज शांत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रतिकूल समय परिवर्तित होगा। वाहन खरीदने के योग हैं।

कुंभ
कार्यस्थल पर स्थितियां आप के अनुकूल रहेंगी। आज विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में शांति बनाये रखें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
आज का दिन ठीक रहेगा। आज किसी परिचित मित्र से लाभदायक भेंट होगी। अपने पराये में फर्क समझें। ‍कोई भी बात कहने से पहले विचार करें। अपनी अनियंत्रित दिनचर्या को नियंत्रित रखें।

Visits: 152

Leave a Reply