पंचांग व राशिफल – 07 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 27:19 तक
नक्षत्र रोहिणी 18:15 तक
करण गारा वणिजा14:12 तक 27:19 तक 
वार   बुधवार  
योग  गांदा  15:28 तक
सूर्योदय 05:10
सूर्यास्त 18:51
चंद्रमा वृषभ राशि में   
राहुकाल 12:43 − 14:21     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में न पड़े अन्यथा अपयश मिलेगा।

वृषभ
व्यवसाय में बदलाव की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा वापस मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मेहमानों का आगमन होगा।

मिथुन
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। परिवार की उलझन खत्म होगी। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क होगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कर्क
नौकरी में कार्य विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगायें।

सिंह
आर्थिक लाभ होगा। अपने महत्व को भूलें नहीं, किससे क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

कन्या
समय के महत्व को समझें और समय पर काम करना सीखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृश्चिक
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

धनु
आज दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मकर
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

कुंभ
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। संत दर्शन के योग हैं।

मीन
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें।संतान के कार्यो से चिंतित रहेगे।

Visits: 121

Leave a Reply