सपना का सपना साकार – जिला पंचायत की कमान भाजपा के सपना सिंह के हाथ

गाजीपुर। भारी गहमागहमी के मध्य अध्यक्ष जिला पंचायत पद हेतु मतदान आज शनिवार की सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में आरम्भ हुआ। कलेक्ट्रेट के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनायी गयी थी। हर तरफ पुलिस फोर्स तैनात रही।
        बताते चलें कि जनपद में 67 जिला पंचायत सदस्य हैं जिनके द्वारा अध्यक्ष पद का चयन मतदान प्रक्रिया से होना है। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए कम से कम 34 जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग आवश्यक होगा। वैसे इस महत्वपूर्ण पद के लिए भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।
     मतदान पूर्ण होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह को 47 व सपा प्रत्याशी कुसुमलता यादव को मात्र 20 मत मिले। घोषणा के बाद जिलाधिकारी ने सपना सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
     इस महत्वपूर्ण चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह ने 27 मतो से विजयश्री प्राप्त की। सपना सिंह की जीत की खबर से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह रहा जबकि सपा खेमें में उदासी छा गयी।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी को पहली बार सफलता मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता में आयोजित विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि इस विजय का श्रेय मेरे क्षेत्र की जनता को जाता है, जिन्होंने अपने अमूल्य मत से हमे इस स्थान पर बैठने योग्य बनाया। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनपद के विकास पर विशेष केन्द्रित  होगी।
     इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारतीय भारतीय जनता पार्टी के शिर्ष नेतृत्व ने हमारे ऊपर, हमारी बातों पर भरोसा किया। मैं उस भरोसे पर खरा उतरा, यह हमारे लिए बहुत बडी प्रसन्नता है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी शिर्ष नेतृत्व एवं पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देता हूं। सपना जी की जीत से गाजीपुर की एक सुंदर और अच्छी छवि प्रस्तुत होगी। हमे पुरा भरोसा है वह सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता की अपेक्षा कसौटी पर खरा उतरेंगी।। विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश मे पूरी तरह से मात खाई है।
       इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना 1980 के बाद आज पहली बार इस सीट पर कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि यह कठिन चुनाव था, परिस्थितियां कठिन थी और इस चुनाव मे जातिगत समीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हुआ है।
जिला प्रभारी केन्द्रीय पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि सपना सिंह के रूप में जनपद गाजीपुर को एक सेवा करने वाली जनप्रतिनिधि मिली हैं। जो मनोज सिन्हा जी के गाजीपुर के विकास क्रम को निरंतरता प्रदान करेंगी तथा अपने कार्यों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाएगी।
       प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लाख प्रयास के बावजूद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को कभी जीत नहीं पाई थी।इस चुनाव को लेकर कई बार अपमान का घूंट भी सहना पड़ा था, लेकिन उस अपमान का बदला सपना सिंह ले लिया है तथा भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों के सपनों को साकार किया है।
      जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा के सपने को सपना ने पूरा किया है और उम्मीद है कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद के विकास का पथ मजबूत हुआ है।
विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि 1980 के बाद की यह ऐतिहासिक विजय के माध्यम से जनपद का इतिहास लिखा गया है। जो भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक तीव्रता को बढ़ाया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन सम्मान और स्वाभिमान का दिन है।
इससे पुर्व भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक द्वय सुनीता सिंह,डा संगीता बलवंत, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह,कृष्ण बिहारी राय आदि नेताओं के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बाजे गाजे के साथ पंहुचे।जहाँ नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सिंह का माल्यार्पण हुआ तथा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी। वहां से सभी नेता एवं कार्यकर्ता जीत से उत्साहित भाजपा ध्वज लहराते, गगनभेदी नारे लगाते, ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए ओपियम फैक्ट्री, महुआबाग के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे जहां सपना सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वहां से भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहाँ एक बार पुनः नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह का पार्टी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सहित पार्टी पदाधिकारियों तथा विधायक सुनीता सिंह, डॉक्टर संगीता बलवंत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, डॉ मुकेश सिंह,नरेन्द्र सिंह,जीतेन्द्र नाथ पांडेय, बी के त्रिवेदी,अच्छे लाल गुप्ता, रमेश सिंह पप्पू, बृजनंदन सिंह, विनोद अग्रवाल,पप्पू सिंह,  जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मुराहू राजभर, वीरेंद्र राय, सुमित तिवारी, रघुवंश सिंह पप्पू, देवव्रत चौबे,लालसा राजभर, सुरेश बिंद,राघवेन्द्र सिंह, दिनेश भट्ट,डा प्रदिप पाठक,हिमांशु सिंह,अनुराग जायसवाल, इंद्रदेव कुशवाहा, दिनेश वर्मा, रूद्र प्रताप सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने किया।

Visits: 293

Leave a Reply