नौकरी का लालच देकर जालसाजी करने में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गाजीपुर। सादात थाना पुलिस द्वारा थाने पर दर्ज ठगी एवं एससी एसटी एक्ट के मुकदमें के पुरस्कार घोषित वांछित जालसाज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
      पुलिस गिरफ्त में आये पुरस्कार घोषित जालसाज वांछित अभियुक्तों में आशुतोषधर दूबे पुत्र अनिल दूबे निवासी ग्राम इमिलिया पोस्ट असनार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर तथा रामकुँवर राजभर पुत्र स्व. महेश राजभर निवासी ग्राम देवापार कलवारी थाना सादात जनपद गाजीपुर हैं जिन्हें पुलिस टीम ने क्षेत्र के बड़ागाँव मोड़ से गिरफ्तार किया।
     बताया गया कि उपरोक्त अभियुक्तों ने सीआईएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर गाँव के भोले भाले लड़को को बहला फुसलाकर 35 लाख रूपये हड़प लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना सादात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण उपरोक्त फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेंज दिया गया।
    गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरि,मुख्य आरक्षी रामराज तिवारी,कान्सटेबल विकास गौड़ तथा आयुष कुमार थाना सादात गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply