अवैध गांजे व असलहे संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने दो किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वांछित/वारण्टी/नकबजनी/लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम ने नौली अठहठा लिंक मार्ग से अभियुक्त बलवन्त सिंह यादव पुत्र महेश सिंह यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रेवतीपर जनपद गाजीपुर को देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस तथा एक सफेद प्लास्टिक के झोले से कुल 2200 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।
   अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
    अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय व आरक्षीगण मनीष प्रताप चौहान, रवीन्द्र कुमार व अमन कुमार सिंह शामिल रहे।

Visits: 60

Leave a Reply