पंचांग व राशिफल – 02 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 15:32 तक
नक्षत्र रेवती 30:02 तक
करण कौवाला तैतिल15:32 तक 28:26 तक 
वार शुक्रवार  
योग  शोभना  10:52 तक
सूर्योदय 06:10  
सूर्यास्त 18:51  
चंद्रमा मीन राशि में   
राहुकाल 11:03 − 12:42     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:15 − 13:08

राशिफल
मेष
आपकी भूलने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। कार्यस्थल पर विवाद और मतभेद से मन खिन्न रहेगा। वहीं नुकसान से मनोबल कमजोर रहेगा। उधार दिया पैसा मिलने में परेशानी होगी।

वृषभ
कार्य की अधिकता के चलते आवश्यक कार्य अधूरे  रहेगें, उन्हें पूरा करने के लिए फिर से मेहनत करनी होगी। आज अपने परिचितों और सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।

मिथुन
अपने ज्ञान और कार्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। आज  आर्थिक लाभ के साथ ही मान सम्मान भी प्राप्त होगा। व्यापार में कार्य के अनुरुप परिणाम आयेंगे। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

कर्क
धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कर्मचारियों के कार्य से परेशानी होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या का समाधान होगा।खान-पान का खास ध्यान रखें।

सिंह
आज अधिकारियों से संबंधों में सुधार होगा। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या
काम की व्यस्तता के बीच अपने व्यक्तिगत जीवनचर्या को अवरोधित न होने दें।नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

तुला
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे।

वृश्चिक
राजनीतिक नये मेल मिलाप लाभदायक रहेंगे। अति विश्वास हानिकारक रहेगा। कुछ आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं,उनसे सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु
आज अनुकूल समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रूचि रहेगी।पारिवारिक चिंता रहेगी। पारिवारिक विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखकर शान्ति के साथ समाधान ढूढें।

मकर
समय रहते विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेने के योग हैं।

कुंभ
सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। आलस्य प्रवृत्ति को त्यागें। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को भी तर्क पूर्ण ढंग से कहें।

मीन
कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान निकलेगा। कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्य को टालने के स्थान पर उसे लगन और मेहनत से पूर्ण करें।

Views: 124

Leave a Reply