पंचांग व राशिफल – 01 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 14:06 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 27:40 तक
करण बावा बालवा
14:06 तक 26:42 तक 
वार   गुरुवार  
योग  सौभाग्य  10:46 तक
सूर्योदय 05:08
सूर्यास्त 18:51  
चंद्रमा मीन राशि में   
राहुकाल 14:20 − 15:59    
शुभ मुहूर्त अभिजीत  12:15 − 13:08

राशिफल
मेष
कई दिनों से अवरोधित मामले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात के चलते कई तरह के काम बनेंगे। समय पर अपनी गलतियों को सुधारने से लाभ होगा।

वृषभ
आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जायेंगे। आज सतर्क रहना आवश्यक है। आप के शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा।

मिथुन
आज लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख की संभावना है।आज मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। पड़ोसियों से आज विवाद की संभावना है।

कर्क
कार्यस्थल की परिस्थिति लाभदायक रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। समय की अस्थिरता से परेशानी होगी। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रकलाकारों के मान में वृद्धि होगी।

सिंह
पुराने कार्य आज भी कार्य अधूरे ही रहेंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से धनहानि हो सकती है। किसी से अनावश्यक विवाद करना फायदेमंद नहीं हो सकता है।

कन्या
आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से अपनी सुझबुझ से सहज ही निकल जाएंगे।  व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला
अधिक शीघ्रता से नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद की संभावना है। अच्छा रहेगा कि उससे बचें अन्यथा कानूनी दावपेंच में फंस सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक
आज यात्रा के योग हैं। कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। सामाजिक कार्यो में शामिल होंगे।

धनु
अपनी उन्नति के लिए व्यवहार और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लायें। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मकर
आज के दिन ग्रह अनुकूल हैं। कार्यों में गति आने से मन प्रसन्न रहेगा। मन लायक सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

कुंभ
आजक्षस्वास्थ पर खर्चा होने की संभावना है। सहयोगात्मक रवैया आपको परेशानियों से निकलने में लाभदायक होगा। आप की सफलता में आपके परिश्रम के साथ कई लोगों का सहयोग भी है।

मीन
आज मन में बेचैनी हो सकती है। कानूनी दावपेंच परेशानी का कारण बन सकती हैं। आज नया व्यापार आरम्भ कर सकते हैं।

Visits: 155

Leave a Reply