पंचांग व राशिफल – 29 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 29 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 13:28 तक
नक्षत्र शतभिषा 24:56 तक
करण तैतिल गारा13:28 तक 25:18 तक 
वार   मंगलवार  
योग  प्रीति 12:22 तक
सूर्योदय 05:09  
सूर्यास्त 18:51 
चंद्रमा कुम्भ राशि में   
राहुकाल 15:58 − 17:37     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  12:15 − 13:07

राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ है। आज कार्य को नया बल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति बदलेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेगी।

वृषभ
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। मित्रों से भेंट और उपहार के योग हैं।

मिथुन
सहयोगियों के चलते आज निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। वाणी में नम्रता रखें।

कर्क
समय अनुकूल है। लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। यात्रा सम्भव है परन्तु चोट चपेट से सावधान रहें।

सिंह
कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प से आपके कार्य आज अनुकूल सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरित और पदोन्नति के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या
जीवनसाथी के व्यवहार में कड़वापन बना रहेगा। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से आपके कार्य सफल होंगे। वाहन से सतर्क रहें।

तुला
आज दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक नयी गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। ज़मीन जायदाद से संबंधित मामलों के निराकरण में दिन बीतेगा।

वृश्चिक
आज का दिन परेशानियों भरा होगा। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। व्यापार अनुकूल नहीं होगा। सन्तान के रुखे व्यवहार से तनाव के साथ मन अप्रसन्न रहेगा। निजी जीवन पर ध्यान आवश्यक है।

धनु
आज का दिन ठीक रहेगा। आज नये अनुभव मिलेंगे। सफलता के कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज व्यय अधिक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर
आप की मेहनत से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कार्य के नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ
आज कार्य में लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य में सफलता की संभावना से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज हंसी मजाक से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

मीन
आप प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। अपनी व्यवहार व सोच को बदलने से पिता का सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें।

Visits: 154

Leave a Reply