पंचांग व राशिफल – 28 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 28 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 14:22 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 24:43 तक
करण बालवा कौवाला14:22 तक25:47 तक 
वार सोमवार  
योग  विष्कंभ 14:08 तक
सूर्योदय 05:08 
सूर्यास्त 18:50  
चंद्रमा मकर राशि में   
राहुकाल 07:13 − 08:56     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:56 − 12:51

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम समय रहते पूरे हो जाएंगे। मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें क्योंकि अपनी क्रियेटविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। विचार-विमर्श के बाद ही कोई भी फ़ैसला करें।

वृष
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज खुशखबरी मिलने के योग सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते  आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि
दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान निकलेगा। धनलाभ के कुछ नए मौके भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनायी गयी योजनाओं को सबके सामने न रखें। आप विवादों से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, समझदारी से मुकाबला करें।

सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा भरा होगा।रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा तनाव की स्थिति बनेगी। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं का समाधान कर लेंगे। कार्य के प्रति अपनी एकाग्रता बनाये रखें। आपका दिन अच्छा रहेगा।

कन्या
आज का दिन खुशियों भरा होगा। परिजनों से मतभेद होगा। अपना समय सकारात्मक कार्यों में लगाएं। अनावश्यक मामलों में पड़ने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। कड़ी मेहनत से किया गया प्रयास सफल होगा।

तुला
सोच-विमर्श के बाद ही अपने फैसले को अंतिम रूप दें। आपको परेशान करने वाली बात हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जरूरी काम प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन खास रहेगा। परिवार के लिये कुछ करने का दिन है। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु
आज का दिन लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि का योग है। शांत मन से काम करने से फायदा होगा। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। अपनी वाणी में नम्रता रखें।

मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में परिचितों से बात हो सकती है और उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। परिजनों के साथ समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ
दिन बेहतरीन रहेगा। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश सही साबित होगी। परिवार में उलझा हुआ मामला सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से प रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न चित्त रहेगा। नये विचार आर्थिक तौर पर लाभकारी होंगे। बच्चों के साथ घूमने का योग है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ मिलकर प्रसन्नता होगी।

Visits: 143

Leave a Reply