भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह ने किया नामांकन

गाजीपुर। अध्यक्ष जिला पंचायत पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने आज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में चार सेट में नामांकन दाखिल किया।
    जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने दोपहर 12-45 बजे चार सेट नामांकन प्रपत्रों के अनुमोदक व प्रस्तावक शैलेन्द्र, शशिप्रकाश,राजकुमार, सुखारी, सुनन्दा, भोलानाध,नरेन्द्र और रुखशाना के साथ
अपना नामांकन जिलाधिकारी कार्यालय में दाखिल किया।
     नामांकन दाखिल करने के बाद सपना सिंह ने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के साथ साथ पुरे जनपद के ग्रमीणों के विकास के प्रति मै समर्पित होकर निष्ठा से कार्य करूंगी।
        इससे पूर्व सपना सिंह का काफिला  भाजपा जिला कार्यालय से विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह,जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आदि के साथ बैरिकेडिंग पर पहुंचा, जहाँ से मात्र अनुमोदकों तथा प्रस्तावकों के संग पार्टी प्रत्याशी जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल गयीं।
इस अवसर पर नामांकन उपरांत नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, रूद्रा पांडेय, लालसा भारद्वाज, इतवारी राजभर आदि ने माल्यार्पण कर तो वहीं जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह कृष्ण बिहारी राय विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल डॉक्टर सोमनाथ यादव, शशिकान्त शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामना दी।
        इस अवसर पर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिह, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय,डा शोभनाथ यादव, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, विजय शंकर राय, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय,कमलेश सिंह हकाडू,मशाला सिंह, योगेन्द्र सिंह, जिलामीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अवधेश राजभर, बृजनंदन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, रमेश सिंह पप्पू,विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, इतवारी राजभर,  प्रदीप पाठक, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, हरेंद्र यादव, खरगू चौहान, श्याम राज तिवारी,निर्गुण केशरी, धनेश्वर बिंद  आदि लोग उपस्थित रहे।

Visits: 204

Leave a Reply