वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
      बताया गया कि थानाध्यक्ष सादात रामाश्रय राय की टीम द्वारा मुकदमा संख्या 84/2021 धारा 304,323,504,506 भा0द0वि0 व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी ग्राम तिलेसड़ा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को कटया चट्टी से गिरफ्तार किया गया।
     उक्त अभियुक्त गत बीस अप्रैल से वांछित चल रहा था। अभियुक्त मुकेश यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Visits: 67

Leave a Reply