पंचांग व राशिफल – 25 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 25 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  प्रतिपदा 21:02 तक
नक्षत्र  मूल 06:34 तक
करण बालवा कौवाला 10:34 तक 21:02 तक 
वार  शुक्रवार  
योग  ब्रह्मा  22:31 तक
सूर्योदय 05:07  

सूर्यास्त 18:50
चंद्रमा धनु राशि में   
राहुकाल  10:39 − 12:23     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:55 − 12:50

राशिफल
मेष
आज व्यवसाय में विशेष लाभ हो सकता है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आपके लिए सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृषभ
आज का दिन शुभ है। आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से परहेज करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल के दान से आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। नौकरी में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

कर्क
अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मकर व कन्या राशि के लोग आपके सहयोगी बनेंगे। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सिंह
व्यवसाय में परिवर्तन की इच्छा बलवती होगी। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। संतान की उन्नति के योग हैं।वाणी में नम्रता रखने से लाभ होगा।

कन्या
बकाये धन की वसूली होगी। व्यवसाय में लाभ का प्रबल योग है। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला
आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति बनेगी। सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। अपने अधिनस्थों की परेशानियों को समझे और उनका सहयोग करें।

वृश्चिक
आज किसी विशेष कार्य को करने का सुअवसर मिलेगा।बड़ों का सहयोग लाभ दायक होगा। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए पारदर्शिता लायें।

धनु
आज का दिन उत्तम है। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

मकर
आज धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। विवाद की स्थिति उत्पन्न न करें। कटू वचनों से परहेज करें।नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
आज आपके प्लान को विस्तार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मीन
आज का दिन सामान्य है। व्यवसाय व व्यवस्था में में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। आज सफलता की प्राप्ति होगी पीला व लाल रंग शुभ है।

Visits: 166

Leave a Reply