पंचांग व  राशिफल – 22 जून 2021

पंचांग व  राशिफल – 22 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
तिथि द्वादशी 10:21 तक
नक्षत्र विशाखा 14:15 तक
करण बालवा कौवाला 10:21 तक 20:40 तक  पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार  
योग  सिद्ध  13:42 तक
सूर्योदय 05:07 
सूर्यास्त 18:50  
चंद्रमा तुला राशि में   
राहुकाल 15:50 − 17:33     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:55 − 12:50



राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के उपरांत रणनीति तैयार करें। भावनात्मक संबंधो के बीच आपस में नजदीकिया बढ़ेगी।

वृषभ
किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने परिवार के बारे में अवश्य सोचें। आज विवाद की स्थिति को टालना ही उत्तम रहेगा। अपने व्यस्ततम जिन्दगी में से अपने परिवार व परिजनों को लिए समय अवश्य  दें।

मिथुन
आज धन प्राप्ति के योग हैं। हो सकता है। चिन्ता व तनाव से मुक्ति के लिए चिंता छोड़ना लाभदायक रहेगा। अपने सपने को पूरे करने के लिए मनोयोग से कार्य को गति दें। आप अपने कला से लोगों को आकर्षित करेंगे।

कर्क
पुराने विवाद के आज सुलझने के योग हैं। संतान सुख की संभावना है। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी न करें अन्यथा अपना नुकसान कर बैठेंगे।

सिंह
आज मान सम्मान को बचाते हुए ही कार्य करें। यह याद रखें कि जैसा व्यवहार आप दूसरों से करेंगे,वैसा आप के साथ भी हो सकता है। अत: अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें।

कन्या
नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना के बीच जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। आप परीवार की खिलाफ जा सकते हैं। चोट लगने से बचें।

तुला
आपको अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। अपनी वाणी व आचरण पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
आज आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। अच्छा रहेगा यदि आप किसी दूसरे के मामले में न पड़े, वरना आपका ही नुकसान होगा। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होगे।

धनु
आज का समय उत्तम है। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, अन्यथा आपके आलसी रवैये से ् हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

मकर
आज मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर भक्ति पूजा पाठ में शामिल होंगे।

कुंभ
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। भूमि लाभ के भी योग हैं। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति व वाहन पर धन खर्च हो सकता है।

मीन
व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग करें। उससे लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कर्मचारियों की अनियमिता से तनाव ग्रस्त व परेशान रहेंगे। अपने मन की बात किसी से न कहें।

Visits: 123

Leave a Reply