पंचांग व राशिफल – 20 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 20 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 16:17 तक
नक्षत्र चित्रा 18:40 तक
करण तैतिल गारा 05:37 तक 16:17 तक 
वार रविवार  
योग परिघा 20:49 तक
सूर्योदय 05:06 
सूर्यास्त 18:49  
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 17:33 − 19:16     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:49

राशिफल
मेष
आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मशहूर व्यक्ति से भेंट मुलाकात के बाद आत्मियता बढ़ेगी। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन लगेगा।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ
आज अपने लोगों का सहयोग मिलने से काम पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि की संभावना के बीच घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आज का दिन लाभकारी है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरियां बढ़ा सकते हैं। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।परिवार में खुशियां रहेंगी।

सिंह
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। अनावश्यक लोगों को अपनी राय देना ठीक नहीं है। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। वाणी में नम्रता रखें।

कन्या
व्यापार-व्यवसाय में गति आयेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्यायालय से जुड़े मामलों में सतर्कता बनाये रखें, लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मन माफिक काम करने से हानि सम्भव है।

तुला
विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर लोग आप की आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
नवीन व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, पेट सम्बंधित रोग से परेशानी होगी।किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में विस्तृत जानकारी ले लें।

धनु
स्थायी संपत्ति के लिए सोच समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे। समझदारी से काम करें। सतर्क रहें अन्यथा धोखा के योग हैं। आज पैसों के लिए किसी पर विश्वास न करें।

मकर
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा हानि का भय है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

कुंभ
नया कारोबार स्थापित करने की सोच उत्तम है।उसके लिए कर्ज की व्यवस्था करने में लगे रहेंगे।कार्य स्थल पर अधिकारियों में महत्व बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। परेशानियों के कारण परिवार से दूर जाना हो सकता है।

मीन
आज आय से अधिक व्यय होगा। कर्मचारियों की नासमझी से परेशानियां बढ़ सकती हैं। समय के महत्व को समझते हुए अपने भविष्य का लेकर निर्णय लें। परोपकार करने से मन को शान्ति मिलेगी।

Visits: 104

Leave a Reply