पंचांग व राशिफल – 19 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 19 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 18:41 तक
नक्षत्र  हस्त 20:19 तक
करण बालवा कौवाला 09:21 तक 18:41 तक 
वार शनिवार  
योग वरीघा  23:55 तक
सूर्योदय 05:05 
सूर्यास्त 18:49 
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 10:38 − 12:21     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:49

राशिफल
मेष
आज व्यवसाय में लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव से परेशानी हो सकती है। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

वृषभ
आज का दिन उत्तम है। आज कार्यसिद्धि के योग हैं। निवेश से लाभ के योग हैं। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोधी व्यवहार और अनावश्यक विवाद के चलते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। परेशानियों के बीच हानि संभव है।

कर्क
आज कार्य की पूर्णता के योग हैं। आज का दिन उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।परिचितों से भेंट लाभदायक रहेगी

सिंह
आज का दिन अच्छा है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यसिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें तथा दूसरों को भी ध्यान से सुनने की आदत डालें।

कन्या
आज निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। आज रोजगार मिल सकता है। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। नये सम्पर्क लाभकारी होंगे।

तुला
आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। बिना सोचे समझे किये निवेश से बचें। आज धनहानि की संभावना है। व्यय वृद्धि होगी। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक
व्यवसाय में नए अनुबंध आपको मजबूती प्रदान करेंगे। आज बकाये धनकी वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आयेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता से तनाव बना रहेगा।

धनु
आज कार्यपद्धति में सुधार के योग हैं। नई योजना लाभदायक रहेगी। आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अस्वस्थता के चलते विवाद न करें। अपनी बारी का इंतजार करें क्योंकि समय से पूर्व और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता।

मकर
आज आपके कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आप की उन्नति में शत्रु बाधक बन सकते हैं। चिंता और तनाव बना रहेगा।वाणी में सौम्यता बनाये रखें।

कुंभ
पिता के व्यवहार से परेशान, दुखी व नाराज रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे। आज तनाव में रहेंगे। आज सतर्क रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है। चोट-चोरी आदि से नुकसान हो सकता है।

मीन
आज का दिन सामान्य होगा। आज लाभकारी यात्रा के योग हैं। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। आज राजकीय सहयोग मिलने के योग हैं। सतर्क रहें अन्यथा चोरी आदि से हान‍ि संभव है।

Visits: 167

Leave a Reply