पंचांग व राशिफल – 18 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 18 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 21:28 तक
करण विष्टि बावा 09:21 तक 20:35 तक 
वार शुक्रवार  
योग   व्यतिपाता  26:38 तक
सूर्योदय 05:06 
सूर्यास्त 18:49 
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 10:38 − 12:21     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:49

राशिफल
मेष
सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आयेंगे। आज धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी के योग हैं।

वृषभ
आप अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करें। पारिवारिक मामले आपको परेशान करेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी मन को परेशानी में डालेगी। जो भी कार्य करें, सोच विचार के बाद ही आरम्भ करें।

मिथुन
आज आपको क्षमता के अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की उम्मीद है।

कर्क
आज का समय अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का समय तनाव में बितेगा। महत्व के कार्यों व निर्णयों में सहयोग लेना हितकर होगा। वाहन से चोट लग सकती है। विवादों से बचना चाहिए।

सिंह
आर्थिक स्थिति अच्छी होने से रुके कार्यों में प्रगति होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। अपनों से संबंधों में मर्यादा बनाये रखें।

कन्या
समय की महत्ता को समझें। यथासमय निर्णय लेना ही कार्यों की सफलता को तय करेगा। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। रुका धन मिलेगा। बुद्धि और तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे।

तुला
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर प्रयत्न करें, सफलता कदम चूमेगी।
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक
नौकरी से जुड़े मामले आज निपट जायेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। संतान से सुखद स्थिति बनेगी।

धनु
दूसरों पर दबाव न दें और उनकी बातों को भी ध्यान से सुनें और कटु वचनों से दूर रहें। कार्ययोजना को बगैर आवश्यकता के सार्वजनिक न करें। दुस्साहस से बचें। जल्दबाजी न करें।

मकर
समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नयी उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। नया निवेश व साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज अनुकूल समाचार मिलेंगे। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।

मीन
राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समय की महत्ता समझे और समय के दुरुपयोग से बचें। दिन का आरम्भ आलस्य के साथ होगा। दांपत्य सुख मिलेगा। लेकिन, विरोधियों से सावधान रहें।

Visits: 147

Leave a Reply