अभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर


गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 7 सीएलए से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
     बताया गया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खानपुर थाना  टीम द्वारा दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र अशोक सिंह यादव ग्राम मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को उचौरी तिराहे का पास से गिरफ्तार कर थाना से विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनूप यादव तथ आरक्षीगण मुन्ना सिंह व राकेश कुमार थाना खानपुर गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 53

Leave a Reply