पाक्सो एक्ट के दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस द्वारा दो विभिन्न स्थानों से, पाक्सो एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
     बताया गया कि वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उपनिरीक्षक विजयकान्त द्विवेदी ने मय हमराहियान चेकिंग के दौरान पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू उर्फ अमन राजभर पुत्र जयमूरत राजभर निवासी ग्राम शेखपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर हालमुकाम नई बस्ती नसरतपुर थाना बिरनो गाजीपुर को सुबह भड़सर चट्टी से गिरफ्तार किया।
      इसी प्रकार उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय हमराहियान द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सत्येन्द्र राम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम राजापुर भड़सर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को समय बद्धोपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
    अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजयकान्त द्विवेदी व सुरेन्द्र कुमार तथा आरक्षीगण राजा गौड़ , दिनेश कुमार,शेषनाथ, विनय पासवान व नन्देश्वर यादव थाना बिरनो गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 45

Leave a Reply