पंचांग व राशिफल – 17 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 17 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 21:56 तक
नक्षत्र  पूर्व फाल्गुनी 22:05 तक
करण गारा वणिजा 10:24 तक 21:56 तक 
वार गुरुवार  
योग वज्र  06:42 तक
सूर्योदय 05:06
सूर्यास्त 18:48 
चंद्रमा सिंह राशि में   
राहुकाल 14:05 − 15:48     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:54 − 12:49

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभप्रद सौदा मिलने का योग है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आशा के अनुरूप ही मौका मिलेगा।शुभ समाचार के साथ ही संतान सुख सम्भव है।

वृषभ
बड़ो के आश्वासन के बावजूद आकस्मिक घटनाएं परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। खर्च पूरा करने के लिए नया काम शुरू कर सकते हैं। समय का
उपयोग करना सीखें।

मिथुन
आज आर्थिक लाभ की संभावना के साथ मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वादा पूरा करने से प्रसन्नता रहेगी। लेखन और कला से जुड़े कार्यक्रमों में रुचि बढेगी।

कर्क
सकारात्मक सोच से आप आगे बढ़ेंगे। मन से काम करने पर लक्ष्य प्राप्त कर पायेंगे। चुप रहने के स्थान पर अपनी बात बेबाकी से रखें, गलत-फहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।

सिंह
आज सतर्क रहें। कार्यस्थल पर गरमा गरमी हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा होगी और समय पर सहयोग मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या
युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजनों के सहयोग से घरेलू काम पूरे होंगे। मेहनत से जीवन में सफलता पाएंगे। अपने कर्म पर ध्यान दें न कि ख्याली पुलाव पकायें।

तुला
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। आज पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी। किसी से भी वादा बहुत सोच – समझकर करें। उच्च अध्ययन के लिए समय मध्यम है।

वृश्चिक
युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बन जायेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा होगी।

धनु
समय अनुकूल है। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव से बचें क्योंकि वह स्थिति आपके लिए हानिकारक होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेष्ट रहें।

मकर
तरक्की के योग के साथ ही आप के काम की प्रशंसा होगी। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता रहेगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं।

कुंभ
कार्यों में गति आयेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। अध्ययन के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ेगा। यात्रा सम्भव है।

मीन
अपने क्रोध पर काबू रखें। मन की बात कहने से संकोच दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे।परिणय चर्चा में युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। अपने रूखे व्यवहार को बदलें,अन्यथा आपको परेशानी होगी।

Visits: 129

Leave a Reply