पंचांग व राशिफल – 16 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 16 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 22:42 तक
नक्षत्र मघा 22:07 तक
करण कौवाला तैतिल10:52 तक22:42 तक 
वार  बुधवार  
योग  हरषाना 08:01 तक
सूर्योदय 05:05  
सूर्यास्त 18:48
चंद्रमा सिंह राशि में   
राहुकाल 15:48 − 17:31     
शुभ मुहूर्त कोई नहीं

राशिफल
मेष
आपके सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि के योग हैं। आपके मित्र आप के कार्यों में सहयोग देंगे। मन में चल रही उपापोह के चलते तनाव महसूस करेंगे।मन में सकारात्मक विचारों को धारण करें।

वृषभ
धनागमन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से जल भुन जायेंगे।कार्यों में आ रही रुकावटों से चिंतित होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन
आज आय में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक विकास के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों व सहयोगियों के साथ किसी जरूरी कार्य पर चर्चा होगी।

कर्क
आज परिश्रम का दिन है। अवरोधित योजनाओं को पुनः चालू स्थिति में लाने के लिए काफी प्रयास की आवश्यकता है। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। वाणी में नम्रता बनाये रखें।जीवन साथी का साथ मिलेगा।

सिंह
व्यवसाय वृद्धि के योग हैं। नए स्थापित संपर्क से आप के कार्य आसान हो जायेंगे। आपको ख्याति मिलने के योग हैं। जमीन जायदाद के पुराने विवाद सुलझने में अभी देर है।

कन्या
किसी भी नये कार्य को आरम्भ करने से पूर्व उस कार्य की पूरी जानकारी प्राप्त करें। उसके बारे में अनुभवी लोगों और बड़े बुजूर्गों की राय लें। अनावश्यक पूंजी निवेश से सतर्क रहें। व्यवसाय के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। वाणी में नम्रता लायें तथा दूसरों की बातों पर कटू उत्तर देने से बचें।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा है। भाग्योदय की संभावना है। आज किसी विशेष से आकर्षित होंगे। अपने कार्यों को पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ पूर्ण करें। निश्चित सफल होंगे।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा।नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीतिक लोगों के लिए सफलता का दिन है।अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतनें में  सफल रहेंगे। नए व्यापार और कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आप का विरोध करेंगे। तनाव के बीच भी शान्ति और धैर्य बनाये रहें।

कुंभ
आज का दिन सामान्य है। वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय है। मांगलिक खर्च संभव हैं।

मीन
आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Visits: 106

Leave a Reply