पंचांग व राशिफल – 15 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 15 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 22:53 तक
नक्षत्र आश्लेषा 21:35 तक
करण बावा बालवा 10:47 तक 22:53 तक 
वार   मंगलवार  
योग   व्याघात 08:53 तक
सूर्योदय 05:05  
सूर्यास्त 18:48  
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 15:48 − 17:31    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:48

राशिफल
मेष
आज का समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज हल होने के योग हैं। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम होने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
दिन की शुरुआत में आलस्य बना रहेगा। ऐसे में कुछ करने का मन नहीं करेगा। निवेश से लाभ संभव है। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
कारखाने में नई मशीनरी लगाने से लाभ होगा। समय अपनों की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन महसुस होगा। यात्रा व वाहन सुख संभव है।

कर्क
अपनी चपलता चंचलता को छोड़े अन्यथा चलते संबंध कमजोर हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें, तभी आप सफल होंगे। शेयर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। न्याय पक्ष भी कमजोर रहेगा।

सिंह
समय की अहमियत समझें। कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें। जमीन संबंधी कार्य के प्रति सतर्कता रखें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नम्रतापूर्ण व्यवहार करें।

कन्या
परिश्रम के साथ आगे बड़े सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला
आज का समय अनुकूल नहीं है। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

वृश्चिक
व्यवसाय विस्तार के कारण नये लोगों से मुलाकात होगी और नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। सतर्क रहें क्योंकि विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

धनु
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

मकर
अपने कार्य में समय की अहमियत समझें। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। जीवन साथी के व्यवहार से मनोबल ऊंचा रहेगा। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुंभ
अपने सहकर्मियों के साथ रुखा व्यवहार न करें।  बातचीत में नम्रता लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मीन
उत्तम समय अनुकूल चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।वाणी में शालीनता रखें।

Visits: 98

Leave a Reply