पंचांग व राशिफल – 13 जून 2021


पंचांग व राशिफल – 13 जून 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 21:37 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 18:54 तक
करण तैतिल गारा 09:01 तक 21:37 तक
वार रविवार  
योग  वृद्धि  09:24 तक
सूर्योदय 05:05
सूर्यास्त 18:47  
चंद्रमा मिथुन राशि में   
राहुकाल 17:31 − 19:14     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:48

राशिफल
मेष 
आज का दिन लाभदायक होगा। अपनी प्रतिभा का प्रयोग करने के लिये मौके मिलेंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

वृषभ
आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय में नये तरीकों को अपनाने से लाभ मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। उधार देने से बचें। आप धैर्य के साथ काम करें, रिश्तों में मधुरता बनाये रखें।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। घरेलू खर्च में कमी हो सकती है। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने से लाभ होगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।जीवन साथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क
आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक समस्यायें सुलझने के नजदीक हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी शिष्टता प्रभावी होगी। लोग आपकी बातों से आकर्षित होगा। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।

सिंह
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य स्थल पर तनाव दूर होगा। अधीनस्थों को आपकी मदद की आवश्यकता होगी। 
आज कुछ पुरानी चीजों के सामने आने से आपका तनाव  बढ़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों की राय आपके लिये लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

कन्या
आज के दिन कोई फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर करें. जरूरत हो तो अनुभवी से सुझाव लेना लाभदायक रहेगा। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। जीवनसाथी के सहयोग से परेशानियां कम होंगी।

तुला
आप का दिन मिला-जुला फलदायक होगा। आपकी मेहनत का साकारात्मक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है। धनलाभ की सम्भावनाओं के साथ व्यय में बढो़त्तरी की  सम्भावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।वाहन से सावधान रहें।

वृश्चिक
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नए लक्ष्य निर्धारण कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। जरूरतमंद की मदद करने के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।शारीरिक दृष्टि से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रहेगी। बाहरी खानपान की चीजों से बचें। धन में वृद्धि होगी। 

धनु
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की छोटी-मोटी समस्याओं से बचने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा।

मकर
आज का दिन और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज काम  धीरे-धीरे पूरे हो जायेंगे। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को कठोर परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नयी तकनीक से लाभ मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान रखें। अनावश्यक चीजों से खुद को दूर रखना होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी धाक बनेगी।

Visits: 125

Leave a Reply