पंचांग व राशिफल – 11 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 18:28 तक
नक्षत्र  मृगशीर्ष 14:26 तक
करण किमस्तोगन बावा 05:29 तक 18:28 तक 
वार शुक्रवार  
योग  शुला  08:32 तक
सूर्योदय 05:05  
सूर्यास्त 18:46  
चंद्रमा मिथुन राशि में   
राहुकाल 10:36 − 12:20   
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:47

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण योजना में आप भागीदार हो सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत बातें सबके सामने प्रकट न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी बातों या विचारों में कठोरता न लाएं। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ
आपका दिन उत्तम रहेगा। धनलाभ के योग हैं। ह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। दूसरों के भरोसे के स्थान पर स्वयं पर विश्वास कर काम करें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको ही मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। परिश्रम की अधिकतर के कारण थकान रहेगी। 

मिथुन
आज का दिन शानदार रहेगा। आज के कार्य आपकी मर्जी से होंगे। आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिलेगी। आय बढ़ने से आपका मन खुश होगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। अपना धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखें। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

कर्क
आज के दिन खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। अपनी नयी योजना को  कुछ समय के लिए रोकना होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे हानि पहुंचा सकते हैं। 

सिंह
आज आप अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। अपना जिद्दी रवैया छोड़ दें। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें।

कन्या
आपको रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आपकी योजना और विचारों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यात्रा के योग हैं। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को समय से पूरा करें। तनाव से बचने के लिए ईश अराधना करें।

तुला
आपके रूके कार्य पूरे होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नजदीकी लोगों से भेंट के योग हैं। आज आप जोश और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। किसी नए कार्य को आरम्भ करने में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।  परिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी होगी।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक होने वाली घटनाओं के कारण पूर्व निर्धारित योजनानुसार कार्य नहीं हो पायेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।   विचारों को लेकर किसी से मतभेद हो सकता है। अपने मन मस्तिष्क को शांत रखें। स्वभाव की उग्रता से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रुओ से आपको हानि हो सकती है। थकान और कमजोरी महसूूस होगी।

मकर
आज बकाये धन की वसूली की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट के योग हैं। मानसिक शान्ति के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शरीर में आलस्य ज्यादा रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
आज परिवार के स्वास्थ्य के चलते परेशानी हो सकती है। आपका ज्यादा खर्च हो सकता है।  आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।   मन की उग्रता पर नियंत्रण आवश्यक है,अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुसंगति और शत्रुओं से सचेष्ट रहें।

मीन
सकारात्मक सोच के चलते आपको आपको इसका  फायदा होगा। करीबी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आज निर्णय लेना कठिन हो सकता है। अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचें।

Visits: 132

Leave a Reply