सूर्य ग्रहण आज

वाराणसी। जयेष्ठ कृष्ण पक्ष के दिन आज गुरुवार को कंकणाकृत सूर्य ग्रहण होगा।
     वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को है। इसी दिन शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है। मान्यता के अनुसार सूर्य और शनि देव पिता-पुत्र हैं।
   नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मुताबिक, 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ (ring of fire solar eclipse) की तरह नजर आयेगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी पर पहुंचने वाली सूर्य की पर्याप्त किरणों को अवरोधित करेगा। ऐसे में पृथ्वी पर सूर्य का नजारा किसी चमकती अंगूठी की तरह नजर आयेगा।
       ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूरे विश्व पर होता है। इस वर्ष 148 वर्ष बाद शनि जयंती पर आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण ही होगा।यह सूर्य ग्रहण आखिरी समय में कुछ समय के लिए लद्दाख की उत्तर सीमाओं और अरुणाचल प्रदेश की दिबांग से शाम को लगभग 5 बजकर 52 मिनट पर देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण साउथ अमेरिका, दि पैसिफिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त,सूर्य ग्रहण का ये नजारा कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कुछ चुनिंदा इलाकों, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, लंदन और टोरंटो में नजर आयेगा।
      ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 1.42 बजे से आरम्भ होकर संध्या 06.41 बजे समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान भोजन करना, नए काम की शुरुआत, सोना व मांगलिक कार्य वर्जित हैं। ग्रहण के समय में इष्ट देव क पूजन करें। उनके मंत्रों का जप करें। ग्रहण के समय में घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना गया है ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें और ग्रहण खत्म होने के उपरांत स्नान करना चाहिये।

Visits: 344

Leave a Reply