हिस्ट्रीशीटर अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। शादियाबाद थाना से सम्बद्ध हंसराजपुर चौकी प्रभारी प्रशांत चौधरी ने अपनी टीम के साथ  अलसुबह, गुरैनी पुलिया के समीप से एक हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा। पुलिस ने जामा तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया।
    . बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी पर कई अपराधिक मामले जंगीपुर और शादियाबाद थाने में दर्ज है और पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
      थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि पकडा गया अपराधी जिला बदर अपराधी है और आए दिन क्षेत्र में भ्रमण करता था। उसकी सूचना मिलते ही शादियाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत चौधरी कांस्टेबल लखपति राम, शिवम सिंह व अजय शर्मा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।


Views: 9


Leave a Reply