दो गैंगस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खानपुर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
     बताया गया कि थानाध्यक्ष खानपुर जितेन्द्र बहादूर के नेतृत्व में गठित टीम ने गैगेस्टर से सम्बन्धित अभियुक्त भीम यादव पुत्र रामबचन यादव तथा प्रदुम यादव पुत्र रामबचन यादव निवासीगण ग्राम बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर तीन तीन अभियोग पंजीकृत हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सिधौना थाना खानपुर तथा कान्स्टेबल मुन्ना सिंह व सीता राम बिन्द थाना खानपुर जनपद गाजीपुर रहे।

Visits: 85

Leave a Reply