पंचांग व राशिफल – 06 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 06:20 तक
नक्षत्र अश्विनी 26:27 तक
करण बालवा कौवाला 06:20 तक 19:34 तक  वार रविवार  
योग शोभना 28:32 तक
सूर्योदय 05:05 
सूर्यास्त 18:44 
चंद्रमा मेष राशि में   
राहुकाल 17:28 − 19:12     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:46




राशिफल
मेष
आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यस्तता बनी रहेगी। बेवजह की भागदौड़ हो सकती है। आपको किसी मांगलिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है मन में प्रसन्नता का भाव होगा।

वृष
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन उत्तम है। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके परिश्रम का मधुर फल प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है।  शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। अपनी माता व पिता जी का विशेष ध्यान रखें।

कर्क
आज का दिन मिलाजुला फलकारी है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नम्र वाणी का प्रयोग करें। मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़चिड़ा हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लें।

सिंह 
आज दिन लाभकारी रहेगा। साहस और निर्भीकता का भाव होगा। व्यर्थ व्यय से बचें। व्यापार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
दूसरों के बारे में चिंतित होने से आपके अपने काम रुक जाते हैं। आज गुरुजनों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। व्यवसाय में अतिरिक्त धन लगाने के लिए आज दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

तुला
आज आपके मन में अशांति और परेशानी हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते है। सायंकाल तक आप धैर्य रखें। आप अपनी प्रतिभा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। दिन के संध्या समय आपके लिए सुखदाई होगा।

वृश्चिक
आज आप दान पुण्य व परोपकार की भावना से प्रेरित हो सकते हैं। आज भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। आज अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आप मित्रों के साथ भी घूमने फिरने जा सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति  के योग हैं। अनावश्यक खर्च भी हो सकता है, उस पर नियंत्रण का प्रयास करें। ससुराल पक्ष से आपको मान प्रतिष्ठा मिलेगी। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मकर
आज आपको अपनों से सतर्क रहना होगा। अपनों से विश्वासघात की आशंका है। आज लाभकारी यात्रा के भी योग हैं।  रहेगी। आप बुद्धि और विवेक का प्रयोग नई खोज करने में बितायेंगे। परिवार के सदस्य आपका साथ देंगे। पत्नी से  वाद विवाद करने से बचें

कुंभ
आपके व्यक्तित्व के कारण अन्य लोग आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे। चल रही समस्या आज हल हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की होगी। मान सम्मान मिलने से आप का मनोबल  बढ़ेगा। दिन आपके लिए आज उत्तम लाभकारी रहेगा।

मीन
आज शाम का समय मनोविनोद में बितेगा। आज आपके लिए सम्मान प्राप्ति का दिन है। यदि आप किसी से धन लेने की कोशिश में हैं, तो आज बिल्कुल न लें अन्यथा उसे चुकाना आपके लिए कठिन होगा। पुराने मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

Visits: 134

Leave a Reply