पंचांग व राशिफल – 05 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 05 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078 
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 30:19 तक
नक्षत्र रेवती 04:50 तक
करण बावा बालवा 17:13 तक 30:19 तक 
वार शनिवार  
योग  सौभाग्य 27:33 तक
सूर्योदय 05:05
सूर्यास्त 18:44 
चंद्रमा मीन राशि में   
राहुकाल  08:53 − 10:36     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:47

राशिफल
मेष
आर्थिक स्थिति में दूसरों पर विश्वास न करें। भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

वृषभ
आप मन के साफ़ हैं परन्तु किसी को समझाते समय बर्ताव में नर्मी रखें।  जिन्दगी में व्यस्तता के बीच कुछ समय परिजनों को भी देें। आज विवाद को टालें। किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने परिवार का ध्यान रखें।

मिथुन
आज का दिन सामान्य है। आप व्यर्थ की चिंता छोड़ कर अपने सपने पूरे करने में मनोयोग से लगें। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क
लंबे समय से चले आ रहे पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान करने से बचें।

सिंह
अपना व्यवहार और आचरण बदलें और नम्रता धारण करें। आप जैसा व्यवहार स्वयं के लिए चाहते हैं, वैसा ही दूसरों के साथ करें। अपने माता पिता का सम्मान करें। अपनी भूल सुधारे तभी जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।

कन्या
आज मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रहेगा। आज परिवार की मर्जी के विरुद्ध जा सकते हैं। अचानक जल्दबाजी में आवश्यक फैसले लेने पड़ेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। सावधानी रखें अन्यथा चोट लग सकती है।

तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखकर तथा नम्रता धारण करने से लाभ होगा।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा है। सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने के योग हैं। आज आप आत्म विश्वास से भरे रहेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

धनु
धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकर
आज मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुंभ
आज पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। रुके कार्य बनने की संभावना के बीच भूमि लाभ हो सकता है।

मीन
व्यवसाय में नई तकनीक से आपको लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का यह उचित समय नहीं है।

Visits: 147

Leave a Reply