पंचांग व राशिफल – 04 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 04 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 28:08 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 20:39 तक
करण वणिजा विष्टि 15:14 तक 28:08 तक 
वार शुक्रवार  
योग  आयुष्मान 26:48 तक
सूर्योदय 05:  
सूर्यास्त 18:  
चंद्रमा मीन राशि में  
राहुकाल 10:36 − 12:19     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:51 − 12:46

राशिफल
मेष 
आज धन प्राप्ति के योग हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ
अपने स्वास्थ के प्रति सजग रहें। लापरवाही से बचें। आज निवेश के योग हैं। लाभदायक व्यवसाय के बीच नए व्यापार में हाथ आजमा सकते हैं। आज वुद्धिजीवी विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
आज व्यवसायिक विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता के साथ सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। अपने संबंधों के प्रति सचेष्ट रहें।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में समझदारी पूर्ण निर्णय लाभदायक होंगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। नौकरी में बदलाव को लेकर असमंजस बना रहेगा।

सिंह
व्यापार में हर व्यक्ति पर विश्वास न करें। आप को अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।समय का सदुपयोग करें। दूसरों की उन्नति देखकर मेहनत करें, लाभ मिलेगा।

कन्या
व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। यथासमय काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का मान रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा।

तुला
आज आडम्बर व दिखावों से दूर रहें। तनाव के बीच मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी। न्यायालयीय कार्य आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज काम की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप का मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु
व्यवसाय में उन्नति की संभावना है। आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

मकर
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुंभ
व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिये गये पैसे को कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।

मीन
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। अपनी वाणी को सौम्य बनाये रखें।

Visits: 128

Leave a Reply